खबर को सुनें

एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत का मामला सामने आने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। एक महिला अपने दो बेटों समेत घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली। घटना जनपद देहरादून के सहसपुर क्षेत्र की है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस प्रथम दृष्टया जहर खाने से तीनों की मौत होना मान रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना जस्सोवाला गांव में बीती देर रात की है। इंद्रपाल सेलाकुई स्थित कंपनी में काम करता है। वह रोज की तरह बीते सोमवार को भी काम पर गया था। रात जब वह ड्यूटी से घर लौटा तो घर का दरवाजा उसे बंद मिला। आवाज लगाने के बाद भी जब अंदर से कोई जवाब नहीं आई, तो उसने आनन-फानन दरवाजे के ताले की कुंडी तोड़ी और अंदर गया। कमरे के अंदर का दृश्य देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। 32 वर्षीय पत्नी सरोजा 12 वर्षीय बेटा अंश पाल और 8 वर्षीय शिवापाल एक कमरे में बेसुध स्थिति में पड़े थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सीएचसी सहसपुर में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुवंर भी घटनास्थल पा पहुंचे। थाना प्रभारी निरीक्षक गिरीश नेगी ने बताया कि घटनास्थल पर खाना भी रखा हुआ था। उल्टियां भी की गई थीं। प्रथम दृष्टया मौत जहर खाने से हुई है। उन्होंने बताया कि मामले को लेकर इंद्रपाल से पूछताछ की जा रही है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!