खबर को सुनें

हरिद्वार। निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी प्रज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने राजभवन में राज्यपाल से भेंट कर धर्म पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने राजभवन स्थित प्रज्ञेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना कर देश की खुशहाली की कामना की।

निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी प्रज्ञानानंद सरस्वती महाराज विगत दिवस राजभवन पहुंचे। जहां राज्यपाल गुरमीत सिंह ने उनका स्वागत कर आशीर्वाद लिया। राज्यपाल व स्वामी जी के दौरान काफी देर तक धर्म व संस्कृति पर चर्चा हुई। इसके पश्चात उन्होंने राजभवन स्थित प्रज्ञेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना कर देश में सुख-समृद्धि की कामना की।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *