खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। महाविद्यालय गोपेश्वर में एंटी ड्रग सेल की ओर से गुरूवार को नशामुक्त देवभूमि अभियान के अंतर्गत एक नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। नाटक के माध्यम से संदेश दिया गया कि नशा हर प्रकार से स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है और समाज को विकृत कर देता है। नाटक के अंत में शपथ का उद्घोष किया गया कि नशा मुक्त समाज का निर्माण करना है।

म्हाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. रचना नौटियाल ने नाटककार पवन, भोपाल और हेमलता के संचालन में हो रहे नाटक का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस समय समाज की सबसे बड़ी समस्या यह है समाज में विभिन्न प्रकार के नशों का प्रभाव बढ़ रहा है। इसलिए हम सबको संगठित होकर सभी प्रकार के नशे के खिलाफ लड़ना है। इस अवसर पर डॉ. अरविंद भट्ट, डॉ. जेएमएस नेगी, डॉ. डीएस नेगी, डॉ. वंदना, डॉ. रचना, डॉ. दिनेश पंवार और नोडल, एंटी ड्रग सेल डॉ. मनीष मिश्रा आदि मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!