खबर को सुनें

पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक सभागार में सोमवार से राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत पंचायत प्रतिनिधियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हो गया है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ब्लाॅक प्रमुख प्रीति भंडारी ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण में ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों को प्रतिभाग करना चाहिए जिससे गांवों में सही कार्य योजना बन सके और गांव का सतत् विकास हो सके। खंड विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा ई गवर्नेंस, स्वच्छता, डिजिटल साक्षरता का प्रशिक्षण पंचायत प्रतिनिधियों को सीखना जरूरी है। जिससे गांव के ग्रामीणों को इसका फायदा मिल सके और उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े। प्रशिक्षण में पंचायत प्रतिनिधियों को स्वयं की राजस्व स्रोत पंचायत ऑडिट, जलापूर्ति, स्वच्छता, ई गवर्नेंस, डिजिटल साक्षरता की बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर डा. सुभाष चंद्र पुरोहित, केएस रावत, हरीश प्रसाद मंमगाई ने दिया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह बिष्ट, ग्राम पंचायत अधिकारी देवेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!