खबर को सुनें

पोखरी (चमोली)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पोखरी के एनएसएस के स्वयं सेवको का सात दिवसीय शिविर सोमवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ प्राथमिक विद्यालय पाव में शुरू हो गया है। 

शिविर का उद्घाटन पीटीए अध्यक्ष रमेश चैधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डा. नंदकिशोर चमोला ने कहा कि इस प्रकार के शिविरों के आयोजन से छात्र-छात्राओं में समाज  सेवा  के कार्य करने की भावना पैदा होती है, यही जीवन के सबसे महत्वपूर्ण पल होते जहां जहां से सीखने की क्षमता बढ़ती है। कार्यक्रम अधिकारी डा. आरती रावत ने कहा कि स्वयं सेवक अनुशासित होकर शिविर की गतिविधियों का संचालन करे। एनएसएस के छात्र-छात्राओं में अनुशासन का होना जरुरी है। उन्होंने बताया कि स्वयं सेवियों को सात दिन विभिन्न विषय विशेषज्ञों की ओर से सामाजिक गतिविधियों के साथ ही विषयों के बारे में जानकारी दी जायगी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान संतोषी भण्डारी, बीरेंद्र भण्डारी, डा. आयुश बत्र्वाल, विजय कुमार, दीपक सिंह आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!