खबर को सुनें

हरिद्वार। शहर कोतवाली क्षेत्र से बीते सप्ताह लापता हुई नाबालिग लड़की को पुलिस ने सकुशल बरामद करते हुए इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक 16 फरवरी को हरिद्वार क्षेत्र के  एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के घर से लापता होने की पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकद्मा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस जांच में विगत कुछ दिनों से एक युवक के लड़की के सम्पर्क में रहने की बात सामने आई।

पुलिस ने लड़की की तलाश शुरू की तो जांच में सामने आया कि नाबालिग लड़की को एक युवक हरिद्वार भगा ले गया है। गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली की लड़की को आरोपित ने  बड़ौत यूपी स्थित एक  फ्लैट में छिपा कर रखा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम बताए पते पर रवाना हो गई, जिसके बाद पुलिस ने बताए गए स्थान से आरोपित अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही लड़की को सकुशल बरामद कर लिया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!