खबर को सुनें

देहरादून।  उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा 23 से 26 फरवरी तक होने वाली परीक्षाओं को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। इन परिक्षाओं में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा का प्रावधान किया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह घोषणा करते हुए इन परीक्षाओं में समम्मलित होने वाले सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं और बधाई दी। सीएम धामी ने कहा कि परीक्षाओं के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में छात्रों को निशुल्क यात्रा का प्रावधान किया गया है। छात्रों को निशुल्क यात्रा के दौरान अपना एडमिट कार्ड साथ रखना होगा। एडमिट कार्ड दिखाकर उत्तराखंड की बसों में निशुल्क यात्रा की जा सकेगी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!