खबर को सुनें

पटाखा गोदाम में आग लगने से हुआ हादसा

हरिद्वार। जनपद के रुड़की के मुख्य बाजार में पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप सेझुलसे गए। आग से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दो कर्मचारियों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को रुड़की में पटाखा गोदाम में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। रुड़की के कानून ज्ञान मोहल्ले में यह हादसा सुबह करीब 10.30 बजे हुआ। जिस समय हादसा हुआ उस समय दुकान पर कुछ ग्राहक भी मौजूद थे और बेसमेंट में पांच मजदूर पटाखे बनाने का काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि चरखी की चिंगारी से गोदाम के अंदर रखे पटाखों ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। तेज धमाकों के साथ गोदाम में आग लगी तो आसपास के मोहल्ले में भी भगदड़ मच गई। जबकि गोदाम के अंदर काम कर रहे 16 वर्षीय अरमान निवासी इमलीखेड़ा, सूरज निवासी जामनगर, नीरज निवासी ढंडेरा, अदनान निवासी माही ग्राम और एक अन्य युवक मौजूद थे। बताया जा रहा है कि दुकान पर दो ग्राहक पटाखे खरीदने आए थे। गोदाम में मौजूद एक युवक ने ग्राहकों को पटाखों वाली चरखी चला कर दिखाई। चरखी से निकली चिंगारी से गोदाम में रखे पटाखों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। गोदाम में लगी आग से अरमान, अदनान और एक अन्य की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि गोदाम मालिक का बेटा भी दुकान पर मौजूद था। आग लगने से पहले ही घर चला गया था।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!