खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। नेशनल पब्लिक स्कूल गोपेश्वर के चार छात्रों का चयन शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित  राज्य स्तरीय छात्रवृत्ति में हुआ है।

जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कपरुवाण ने बताया कि  21 नवम्बर 2022 को शिक्षा विभाग की ओर से राज्य स्तरीय छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसमें विद्यालय के चार विद्यार्थियों दिया सती, पुत्री प्रदीप किशोर सती बरोशी जोशीमठ, देवेन्द्र सिंह पुत्र यशपाल सिंह, गजेन्द्र सिंह पुत्र बाग सिंह कनोल और गौरव सिंह पुत्र जगत सिंह ल्वाणी नंदानगर ने सफलता प्राप्त की है  इससे पहले वर्ष भी विद्यालय के दो छात्रों को भी इसमे सफलता प्राप्त थी।

बताया कि विद्यालय शिक्षा के साथ ही समय-समय पर छात्रों को शिक्षणेत्तर गतिविधियों के अलावा प्रतियोगी परीक्षा तैयारी कैसे करें तथा छात्रों में आत्म विश्वास कैसे बड़े पर कक्षा स्तर और विद्यालय स्तर विभिन्न विधाओं का प्रयोग करती रहती है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!