खबर को सुनें

पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी में भाजपा ने रविवार को नगर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा और ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ललित मिश्रा के नेतृत्व में मोहन खाल में नगर और ग्रामीण मंडल के नवनियुक्त कार्यकारिणी का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में नव नियुक्त कार्यकारिणी में महिला मोर्चा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राधा रानी रावत, नगर मंडल अध्यक्ष रंजना रावत, युवा मोर्चा अध्यक्ष अनुपसिंह नेगी, युवा मोर्चा नगर नवीन, किसान मोर्चा अध्यक्ष अमर सिंह रावत, महामंत्री सुभाष रावत, सोशल मीडिया प्रभारी भरत चैधरी का फूल मालाओं से स्वागत किया गया

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा और नगर मंडल अध्यक्ष ललित मिश्रा ने कहा हम सबको मिलकर कार्य करना है केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई गयी योजनाओं पर गांव-गांवों में चर्चा कर अन्तिम व्यक्ति को उस योजना का लाभ पहुंचाना है। इस अवसर पर महामंत्री सुभाष रावत, भरत चैधरी आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!