खबर को सुनें

थाना गोपेश्वर में दी लिखित प्रथम सूचना रिपोर्ट

गोपेश्वर (चमोली)। हमेशा से अपने विवादित बयानों के लिए विवाद में रहने वाले शिक्षक पर एक बार फिर विवादित बयान देने पर भोटिया जनजाति के लोगों ने थाना गोपेश्वर में एफआईआर दर्ज की है।

भोटिया जनजाति की ओर से पुष्कर सिंह राणा की ओर से थाना गोपेश्वर में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना गोपेश्वर की ओर से एससीएसटी एक्ट में मामला पंजीकृत किया गया है। शिकायतकर्ता पुष्कर सिंह राणा का कहना है कि  उनकी ओर से अपने फेसबुक पेज पर भोटिया जनजाति के लोगों पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर डाली है। जिसे अन्य लोगों की ओर से भी साझा किया गया है। जिससे उनके समाज की छवि खराब हो रही है। साथ भोटिया जनजाति के लोगों को बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने थाना गोपेश्वर में प्रथम सूचना रिपोर्ट लिखित तौर पर दर्ज की है।

उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व में इस संबंध में एसपी चमोली को एक ज्ञापन भी सौंपा गया था जिसमें उन्होंने विवादित बयान देने वाले शिक्षक की गिरफ्तारी की मांग की थी। जिस पर एसपी चमोली ने भी उन्हें मामले की छानबीन करते हुए उचित कार्रवाई किये जाने का भरोसा दिया था।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!