खबर को सुनें

हरिद्वार। एक मकान में चोरी करते हुए मकान मालिक ने दो चोरों को धर दबोचा। मकान मालिक ने चोरों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपितों से अन्य घटनाओं के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

जानकारी के मुताबिक रूड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के बंदा रोड निवासी सलमान बीते दिन अपने एक रिश्तेदार के घर गया था। देर रात जब वह घर लौटा तो उसने मकान के दरवाजे की कुंडी खुली देखी। दरवाजे की कुंडी खुली देख उसे शक हुआ और वह दबे पांव मकान के अंदर गया। मकान के अंदर जाकर उसने देखा की दो युवक मकान से चोरी कर रहे हैं। समलान ने शोर मचाने के साथ उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो वह उसके साथ धक्का-मुककी करने लगे।

शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद दोनों आरोपितों को सिविल लाइन कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपितों ने अपने नाम मोबीन निवासी बंदा रोड़ व शोएब निवासी ऊंची पुलिया के पास बंदा रोड़ रूडकी बताए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर लिया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!