खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार द्वारा सोमवार को देर सांय मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार सहित संबंधित अधिकारियों के साथ ग्राम पंचायत सोनी एवं भैंसर्क का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को ग्राम पंचायतों में इच्छुक काश्तकारों को पॉलीहाउस एवं इंटीग्रेटेड फार्मिंग का लाभ दिए जाने के निर्देश दिए गए। साथ ही पंचायतों में अन्य जो भी कार्य किये जाने हैं, उन्हें करने को कहा गया, जबकि सिंचाई विभाग के अधिकारी को भैंसर्क में सिंचाई पाइप लाइन लगाने को कहा गया।
तत्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा जी-20 सम्मेलन को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति, रीति रिवाज, खानपान, पहनावा, लोक कला आदि को आगे लाने का जी-20 सम्मेलन एक अच्छा अवसर है। सीडीओ को ड्रोन सर्वे करवाने को कहा। कहा कि जो भी कार्य किये जाने हैं, उनका 3डी डिजाइन एवं पीपीटी तैयार करवा लें। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गांव में पंचायत घर, स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्र, पहाड़ी शैली में बने घरों आदि का मौका मुआयना कर आगंतुकों का स्वागत से लेकर सम्मेलन की सभी गतिविधियों की व्यवस्थाओं को लेकर जल्द प्लान तैयार करें। कहा की इस कार्य को प्राथमिकता पर लें, कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही न हो।
इस मौके पर डीडीओ सुनील कुमार, सीएओ अभिलाषा भट्ट, डीपीआरओ एमएम खान, एडीपीआरओ राकेश, बीडीओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!