खबर को सुनें

शादी में सात फेरे लेते समय दूल्हे को हार्ट अटैक आने से उसकी मौत हो गई। जिससे शादी की खुशियां पल भर में गम में बदल गईं। नैनीताल जिले के रानीखेत में यह दुखद घटना घटी। फेरों के दौरान डॉक्टर दूल्हे को अटैक आने पर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के घर में मातम छा गया। शहर के मैट्रिक्स अस्पताल में तैनात दंत रोग विशेषज्ञ 30 वर्षीय डॉ. समीर उपाध्याय की शादी के फेरे की रस्म के दौरान हृदय गति रुकने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि डॉक्टर समीर उपाध्याय पुत्र नवीन उपाध्याय निवासी नंदपुर कठघरिया की बारात शुक्रवार को रानीखेत के श्रीधरगंज गई थी। फेरे की रस्म के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया। जिस कारण से डॉ. समीर का निधन हो गया। उन्हें रानीखेत के ही एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को डॉ. उपाध्याय की बारात उनके हल्द्वानी आवास से रानीखेत गई थी। डॉक्टर समीर के पिता नवीन उपाध्याय ओमान से लौटे हैं। पिता का पिछले एक साल से स्वास्थ्य खराब चल रहा है। डॉ. समीर परिवार में इकलौते पुत्र थे, जबकि उनकी दो बहन हैं। बड़ी बहन की शादी हो गई है। छोटी बहन भी डॉक्टर है। डॉक्टर की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!