खबर को सुनें

पिथौरागढ़। देवभूमि उत्तराखंड को शर्मसार करने की घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी 80 वर्ष की वृद्धा के साथ दुराचार  किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने महिला के साथ मारपीट भी की है, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई।

सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में नशे की हालत में एक व्यक्ति ने 80 वर्ष की बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म और मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह ने बताया कि थाना जाजरदेवल में एक व्यक्ति ने पुलिस ने तहरीर देते हुए कहा कि 7 फरवरी की मध्य रात्रि में उसकी 80 वर्षीय बुआ के साथ दुष्कर्म और मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। आरोपी नशे की हालत में रात करीब 1 बजे पीडि़ता के कमरे में घुसा और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीडि़ता ने जब विरोध किया तो महिला घायल हो गई। इस दौरान पीडि़ता गंभीर रूप से घायल हो गई थी। पीडि़ता ने अपनी जान बचाने के लिए शोर मचाया तो परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वृद्धा को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेजा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!