खबर को सुनें

हरिद्वार। शादी समारोह से वापस लौट रहे एक बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। रूड़की के पास मंगलौर क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्राली ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक झबरेड़ा थाना क्षेत्र के नौबतपुर मूलेवाला निवासी श्याम सिंह झबरेड़ा के ही रिश्तेदार प्रवेश व आकाश के साथ सोमवार को कार से लक्सर एक शादी समारोह में गए थे। सोमवार देर रात वह तीनों कार से वापस गांव लौट रहे थे। जैसे की उनकी कार मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के थिथौला गांव पहुंची तो उनकी कार को एक ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। जिससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में श्याम सिंह की मौत हो गई। जबकि प्रवेश व आकश गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया दिया है। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं दूसरी ओर भगवानपुर थाना क्षेत्र के इमलीखेड़ा मार्ग के समीप बाइक सवार एक राजमिस्त्री को एक अज्ञाम वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। राजमिस्त्री सुखपाल निवासी दरियापुर दयालपुर गांव राजमिस्त्री का काम करता था। सोमवार की देर शाम वह ऋषिकेश से बाइक पर आ रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!