खबर को सुनें

चेकिंग के दौरान 3 अन्य भी दबोचे, 03 तमंचे, 03 कारतूस व 08 खोखे बरामद

हरिद्वार। सोशल मीडिया पर तमंचा लहराने वाले को भी 01 तमंचा 01 जिंदा कारतूस के साथ दबोचा। साथ ही चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने 03 अभियुक्तों को 03 तमंचा 03 जिंदा कारतूस व 08 खोखों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें एक व्यक्ति हाथ में तमंचा लेकर लहरा रहा था। पुलिस के संज्ञान में मामला आने पर पुलिस ने आरोपित आदित्य पुत्र पालू निवासी मोहल्ला खालसा कोतवाली मंगलौर हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित के पास से एक तमंचा व 1 कारतूस बरामद किया है।

वहीं चैकिंग के दौरान पकड़े गए आरोपितो के पास से पुलिस ने 4 तमंचे, 4 जिंदा कारतूस व 8 खोखे कारतूस बरामद किए। पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम मोनू पुत्र कल्लू, कुलदीप पुत्र राजवीर सिंह व फरीद पुत्र मुस्तकीम निवासीगण मुंडलाना कोतवाली मंगलौर हरिद्वार बताए। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!