खबर को सुनें

एसडीआरएफ ने चलाया रेश्क्यू अभियान

रूद्रप्रयाग। बदरीनाथ हाइवे पर रूद्रप्रयाग के पास रतूडा फायर सर्विस स्टेशन के पास बुधवार की देर रात्रि को एक टाटा सूमो के दुर्घटना ग्रस्त हो जाने से उसमें सवार तीन लोगों में से दो की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया है। घटना की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंच कर रेश्क्यू अभियान चलाकर घायल और मृतकों को घटना स्थल से बाहर निकाला।
जानकारी मिली है कि बुधवार की देर रात्रि को एक टाटा सूमो संख्या यूके07टीबी 2547 घोलतीर से रतूड़ा के तरफ आते समय फायर स्टेशन के पास पुलिया पर अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए लगभग 80-90 मीटर गहरी खाई में गिर गया। वाहन में तीन लोग सवार थे, जिसमे एक घायल को स्थानीय लोगों ने निकाल कर अस्पताल भिजवा दिया गया था जबकि दो अन्य की मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी जिनके शव वाहन में ही फंसे हुए थे।
एसडीआरएफ टीम ने खाई में उतरकर कड़ी मशक्कत करते हुए कटर के सहायता से वाहन के कई हिस्सों को काटते हुये और क्रेन के मदद से दोनों शवों को बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। वाहन में सवार सभी लोग रतूड़ा के निवासी थे।

घायल
राहुल, पुत्र स्व. श्री विजय लाल

मृतक
1.अंकित पुत्र रघु लाल, 26 वर्ष
2. वासुदेव पुत्र शोभाराम, 25 वर्ष

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!