खबर को सुनें

जोशीमठ (चमोली)। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने भू-धंसाव से प्रभावित जोशीमठ नगर में अत्यंत गरीब तबके के पीड़ितों के लिए खाद्य सामग्री भेजी। पूर्व प्रमुख जोशीमठ प्रकाश रावत ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष भू-धंसाव की घटना शुरू होने के बाद दो बार जोशीमठ का भ्रमण का चुके हैं। उन्होंने कोशिश की कि वे आपदा पीड़ित हर परेशान तक पंहुचें और उनकी परेशानी को समझें। नेता प्रतिपक्ष की ओर से 150 से अधिक परिवारों के लिए खाद्य सामग्री भेजी गई है।  जिसे स्थानीय कांग्रेस कमेटी ने डोडिला, नई रविग्राम, रविग्राम, एटी कंपनी और गांधीनगर आदि मुहल्लों में गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच बांटा गया। खाद्य सामग्री का वितरण प्रकाश रावत, लक्ष्मी लाल, हरेंद्र राणा, धर्मेंद्र नेगी, रजनीश पंवार, सूरज सैलानी, करण सिंह आदि ने किया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!