खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले कके तहसील कर्णप्रयाग क्षेत्रांतर्गत गोचर दुआ मोटर मार्ग पर 31 दिसम्बर को साढ़े पांच बजे ग्राम दुआ के समीप एक अर्टिगा कार वाहन संख्या यूके-11 टीए-2811 दुर्घटनाग्रस्त गई थी। जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर, एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई तथा दो व्यक्ति घायल हो गए। जिला मजिस्ट्रेट चमोली हिमांशु खुराना ने इस दुर्घटना की मजिस्ट्रीय जांच उप जिला मजिस्ट्रेट कर्णप्रयाग को सौंपी है।

जांच अधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट हिमांशु कफल्टिया ने बताया कि इस वाहन दुर्घटना के संबंध में कोई भी व्यक्ति कोई भी साक्ष्य या जानकारी रखता हो अथवा दावा प्रस्तुत करना चाहता हो तो वह व्यक्ति 15 दिन के अन्दर सूचना लिखित एवं मौखिक उनके कार्यालय/न्यायालय तहसील कर्णप्रयाग को दे सकता है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!