खबर को सुनें

जोशीमठ (चमोली)। चमोली जिले के जोशीमठ विकास खंड आजकल भू धंसाव के चलते यहां के लोगों के भवनों में दरारे बढ़ने लगी है। इसी कड़ी में क्षेत्र के उर्गम घाटी के देवग्राम में भी लोगों के भवनों में दरारे बढ़ने का सिलसिला जारी है। घाटी के ग्रामीणों ने बुधवार को मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर इसका संज्ञान लेते हुए विस्थापन की मांग की है।

देवग्रामके प्रधान देवेंद्र सिंह रावत का कहना है कि जोशीमठ के उर्गम घाटी क देवग्राम ग्राम पंचायत के कई मकानों पर दरारें आयी है जिससे यहां के वासी दहशत में जीवन यापन कर रहे है। लंबे समय से प्रशासन से मांग करते रहे कि गांव का पुनर्वास किया जाए किंतु अभी तक कार्रवाई नहीं हो पाई है। यहां तक कि कई लोग अपना घर छोड़ चुके हैं। उन्होंने बताया कि देवग्राम के भल्ला खोला, मलया खोला, गीरा, वांसा, मूल्या वांसा स्थिति काफी खराब है। लगातार दरारें बढ़ रही है। पंचायत भवन पर भी दरारे आ चुकी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल पर इस संबंध में शिकायत दर्ज की है किंतु सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो पाई है। 2013 की आपदा के बाद लगातार मकानों टूट रहे। गांव के नीचे से विष्णुगाढ़ पीपलकोटी विद्युत परियोजना की टनल का निर्माण किया जा रहा है हो सकता है आशंका व्यक्त की जा रही है कि भवनों पर दरारें उसी कारण से न आ रही हो। जो चिंता का विषय है। लगातार हम इन मुद्दों को उठाते रहे कोई सुनने वाला नहीं है। लोग बेघर होने की स्थिति में है। कल्प क्षेत्र विकास आंदोलन के माध्यम से भी इन मुद्दों को उठाते रहे परंतु कोई सुनने वाला नहीं है। चमोली जिले के प्रभारी मंत्री डा. धन सिंह रावत को भी इस संबंध में पूर्व में ज्ञापन दे चुके हैं किंतु कार्रवाई नहीं हो पाई है। गोपेश्वर में जिलाधिकारी को भी इस प्रकरण में लोगों की ओर से ज्ञापन दिया जाता रहे हैं।  ग्राम प्रधान ने बताया कि देवग्राम के कुलदीप सिंह की मकान पर दरार लगातार बढ़ रही है, वही देवग्राम पंचायत भवन के पास किशन सिंह पुत्र कृपाल सिंह की मकान नीचे गिरने वाली है। इसी तरह गिरा वांसा में कुंदन सिंह सजवान, इंदर सिंह सजवाण, हीरा सिंह, राजेंद्र सिंह रावत, गजेंद्र सिंह रावत, केदार सिंह, देवेंद्र सिंह सहित कई लोगों की मकानों पर दरारें पड़ी है। उन्होंने सरकार से इस संबंध में संज्ञान लेने की मांग की है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!