खबर को सुनें

मसूरी (देहरादून)। अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युवजन समाज का 44वां स्थापना दिवस सोमवार को मसूरी में आयोजित किया गया। जिसमें संगठन के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तराखंड प्रभारी दिल्ली से आए सुमित चंदेल ने उत्तराखंड के कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने का मंत्र दिया।

अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युवजन समाज उत्तराखण्ड की प्रदेश महामंत्री एवं मसूरी प्रभारी माधुरी टम्टा ने बताया कि संगठन अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युवजन समाज के 44वें स्थापना दिवस के अवसर पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड युवजन समाज के प्रदेश अध्यक्ष विकास चैहान के नेतृत्व में स्थापना दिवस को संकल्प दिवस एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह के रूप में मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तराखंड प्रभारी सुमित चंदेल ने एवं मुख्य अतिथि के रूप में मसूरी नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने शिरकत की कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तराखंड युवजन समाज के प्रदेश मुख्य संरक्षक एवं उत्तराखंड सरकार के पूर्व राज्य मंत्री सुशील राठी ने की कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री चिरंजीलाल ने शिरकत कर संबोधित किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मसूरी नगर पालिका के अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के हितों को मद्देनजर कार्य कर रहा हूं और करता रहूंगा और दलित बस्तियों में विकास के लिए कार्य किया जा रहा है और आगामी भविष्य में योजना बनाई जाएंगी और शीघ्र ही विकास कार्य कराए जाएंगे संगठन की मांग पर उन्होंने मसूरी में युवजन समाज संगठन के कार्यालय के स्थान देने की घोषणा की।

राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तराखंड प्रभारी सुमित चंदेल ने कहा कि जब तक हम लोग शिक्षा पर जोर नहीं देंगे। जब तक हमारे लोगों का भला नहीं हो पाएगा हम लोगों को सामाजिक तौर पर शिक्षा पर जोर देना होगा और हम सब लोगों को मिलकर संगठित रहना है। क्योंकि हम लोगों को वर्तमान समय में हमारा आरक्षण भी खतरे में पड़ा हुआ है। जब तक हम लोग संगठित नहीं होंगे जब तक हम लोग संघर्ष नहीं कर सकते हम सब लोगों का संघर्ष तभी हो पाएगा। जब तक हम लोग एकजुट होकर एकजुटता से किसी लड़ाई को लड़ने के लिए तैयार होंगे। उन्होंने उत्तराखंड जन समाज के कार्यों की सराहना करते उत्तराखंड के कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई किया और भविष्य में संगठन के कार्यक्रमों को आकर्षित करने के लिए दिशा निर्देश भी जारी किए। कहा कि हम लोगों को संगठन की इस मशाल को लेकर गांव गांव बस्ती बस्ती भी जाना होगा। हम लोगों को बड़े स्तर के कार्यक्रमों के साथ-साथ छोटे स्तर के कार्यक्रमों को भी जोर देना होगा और चाहे नुक्कड़ सभाएं लगाई जाए चाहे गांव बस्ती में जाकर चर्चा की जाए। जिससे कार्यकर्ताओं के साथ-साथ युवजन समाज संगठन भी मजबूत होगा।

 

उन्होंने कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया और प्रतिज्ञा के रूप में सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि हम सब लोग मिलकर शिक्षा संगठन और संघर्ष पर जोर देते हुए समाज हित में समाज सेवा का कार्य करेंगे और जितने भी जो भी हमारे दलित पिछड़े एक गरीब भाई लोग हैं उनके हक और अधिकारों की आवाज को शासन प्रशासन तक उठाकर संगठन के माध्यम से उनको उनका हक पहुंचाने में हमेशा तत्पर रहकर कार्य करते रहेंगे। कार्यक्रम के अध्यक्ष पूर्व राज्यमंत्री सुशील राठी ने कहा कि एससी एसटी ओबीसी के विकास ओर उत्थान के लिए हम सदैव तत्पर रहें और भविष्य में भी आपके हितो के लिए संघर्ष जारी रहेगा में हमेशा आपके साथ हूं और रहूंगा।

 

 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय महासचिव चिरंजी लाल, प्रदेश उपाध्यक्ष मधु थापा, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश पटेल, प्रदेश महासचिव सुरेश यादव, प्रदेश महासचिव मसूरी प्रभारी माधुरी टम्टा, मसूरी शहर अध्यक्ष भरत लाल, कोषाध्यक्ष रमेश लाल टम्टा, मसूरी शहर महामंत्री राम पाल भारती, जिला महामंत्री कृष्णा गोदियाल, शहर संयोजक प्रताप सिंह, महिला शहर अध्यक्ष पूजा ढींगरा, जिला महामंत्री तनमित खालसा, प्रदेश छात्र संयोजक शुभम कोठारी, शहर उपाध्यक्ष सलीम अहमद, शहर संगठन मंत्री अजय उर्फ राजू, सलाहकार राजेश शर्मा, महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष सुशीला देवी, उपाध्यक्ष प्रतिमा देवी, महासचिव सरतमा देवी, जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ आशा थापा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजश्री भाटिया, वार्ड अध्यक्ष फूलवती देवी, वार्ड अध्यक्ष कोशल्या देवी, वार्ड अध्यक्ष रवि गोदियाल, वार्ड अध्यक्ष कृष्णा देवी, प्रदेश महामंत्री विनोद कुमार, जिला अध्यक्ष हरिद्वार पास्टर देवेन्द्र कुमार, जिला संगठन मंत्री जलीश कुरैशी, जिला मंत्री उर्मिला बचवान, प्रदेश उपाध्यक्ष यशवीर सिंह यादव, प्रदेश सचिव दया शंकर यादव, प्रदेश ऑडिटर वेद प्रकाश यादव आदि अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!