खबर को सुनें

थराली (चमोली)। पिंडर घाटी के तलवाड़ी  के सिरकोट निवासी अरुणा कुनियाल का कृषि वैज्ञानिक में चयन होने पर जहां क्षेत्र में खुशी की लहर है वही परिजनों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

राजकीय इंटर कॉलेज ग्वालदम के प्रधानाचार्य बीडी कुनियाल की पुत्री अरुणा कुनियाल  का चयन कृषि अनुसंधान केंद्र में वैज्ञानिक के पद पर चयन होने पर पूर्व विधायक मुन्नी देवी शाह, विधायक भोपाल राम टम्टा,  जिला पंचायत सदस्य देवी जोशी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुभाष पिमोली, प्रधान दीपा देवी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य खिलाप सिंह रावत, पूर्व प्रधान इंद्र सिंह फरस्वाण, सांसद प्रतिनिधि हरीश चंद्र जोशी ने उन्होंने बधाई दी। अरुणा कुनियाल ने इंटर तक की पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय ग्वालदम तथा उच्च शिक्षा पंत नगर विश्वविद्यालय से गोल्ड मेडलिस्ट से किया और पीजी तथा पीएचडी की शिक्षा आईवीआरआई बरेली से की। अरुणा के चयन से क्षेत्र में खुशी की लहर है। अरूणा अपनी सफलता के पीछे अपने शिक्षक माता-पिता और गुरुजनों का आशीर्वाद बताते हैं। बता दे कि अरुणा के पिता राइका ग्वालदम में प्रधानाचार्य है तथा माता शिक्षिका है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!