खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले की स्वय सेवी संस्था चरण पादुका गोथल समिति का बुधवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन मंडल घाटी के सिरोली में आयोजित किया गया। जिसमें स्थानीय महिलाओं को कानून की जानकारी के साथ ही स्वरोजगार अपनाने के टिप्स भी दिये गये।

समिति के वार्षिकोत्सव में पुलिस की साइबर सेल की ओर से महिलाओं को साइबर ठगी, एटीएम फ्राॅड, महिला हिंसा, घरेलु हिंसा, मानव तस्करी, नशा मुक्ति आदि के बारें में जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं को स्वरोजगार अपनाने के लिए भी टिप्स भी दिए गये। इस मौके पर पर समिति की ओर से किशन सिंह बिष्ट, प्रभात, विकास, विजय, नमन बिष्ट, प्रधान सिरोली आरती देवी, प्रधान ग्वाड नीरज बिष्ट त्रिलोक, पुष्कर सिंह मुकेश बिष्ट, समाजसेवी चंडी प्रसाद तिवारी को भी शाॅल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर संस्था के व्यवस्थापक सुधीर तिवारी, सचिव मीना तिवारी आदि मौजूद थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!