खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने जोशीमठ नगर में भवन सर्वे कार्यो के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी भवनों का सर्वे कार्य जल्द से जल्द पूरा करना सुनिश्चित करें। जिस वार्ड में भवनों की संख्या अधिक है, वहां पर अतिरिक्त टीम लगायी जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा प्राथमिकता है। जो भवन असुरक्षित हो चुके है वहां से लोगों को तत्काल शिफ्ट कराएं। असुरक्षित भवनो में कोई भी व्यक्ति ना रहे। जोशीमठ नगर में 9 वार्ड है। सभी वार्डों में प्रत्येक भवन सर्वे किया जा रहा है। बैठक में अपर जिलाधिकारी डा.अभिषेक त्रिपाठी, सयुंक्त मजिस्ट्रेट दीपक सैनी, एसडीएम कुमकुम जोशी सहित टेक्निकल सर्वे टीम के सभी नोडल अधिकारी मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!