खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी/लेखपाल) परीक्षा आगामी आठ जनवरी को होगी। जनपद में परीक्षा के लिए 18 केन्द्र बनाए गए है। जिला मजिस्ट्रेट चमोली हिमांशु खुराना ने सभी परीक्षा केन्द्रों पर प्रधानाचार्य, परीक्षा केन्द्र पर्यवेक्षक, केन्द्र प्रभारी को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त करते हुए उन्हें सभी शक्तियों प्रदान की है। जिनका वह अपने परीक्षा केन्द्रों की सीमा के अन्तर्गत क्षेत्रों में उपयोग कर सकेंगे। जिला मजिस्ट्रेट ने सभी नियुक्त कार्यपालक मजिस्ट्रेट को अपने परगना अन्तर्गत परीक्षा को त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु परीक्षा केन्द्र की दो सौ मीटर की परिधि में दंड संहिता की धारा-144 यथासमय लगाते हुए निषेधाज्ञा लागू करने के भी आदेश जारी किए है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!