खबर को सुनें

हरिद्वार। एक महिला ने अपने बड़े बेटे पर छोटे बेटे की हत्या करने की आशंका जताते हुए पुलिस से गुहार लगाई है। महिला की गुहार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला जनपद के पिरान कलियर क्षेत्र का है। महिला का कहना है कि उसके दोनों बेटे गायब हैं। महिला ने आशंका जताई है कि उसके बड़े बेटे ने छोटे बेटे की हत्या कर शव को कहीं फेंक दिया है। जानकारी के मुताबिक एक महिला ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देते हुए अपने बड़े बेटे पर छोटे बेटे की हत्या करने की आशंका जताते हुए शिकायत की। महिला ने बताया कि शनिवार की रात को उसके बड़ा बेटा कासिफ नशे में उसके साथ झगड़ा करने लगा। दोनों के बीच विवाद बढ़ ना जाए, इसलिए वह अपने 12 साल के बेटे को कमरे में छोड़कर स्वंय दरगाह चली गई। पूरी रात उसने दरगाह में ही बिताई। बताया कि जब वह सुबह लौटी तो उसके दोनों बेटे गायब थे। आसपास तलाश करने पर भी दोनों का कहीं पता नहीं चला। बताया कि उसने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे देखे तो उसमें उसका बड़ा बेटा सूटकेश ले जाता दिखाई दिया। आशंका जतायी की उसके ब़ड़े बेटे ने छोटे की हत्या कर शव को कहीं फेंक दिया है।
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की तलाश में जुट गई। महिला ने अभी तक लिखित शिकायत नहीं दी है। एसपी देहात ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!