खबर को सुनें

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा में बैक डोर से 2016 में भर्ती हुए अभ्यर्थियों को आज सुप्रीम कोर्ट से भी बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ नौकरी से निकाले गए कर्मचारी सुप्रीम कोर्ट गए थे। आज सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए याचिका को निरस्त कर दिया है।

साथ ही तीखी टिप्पणी भी की है।विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुप्रीम कोर्ट में हो रही कार्रवाई को वह खुद भी ऑनलाइन देख रही थी। विधानसभा द्वारा लिए गए निर्णय को सुप्रीम कोर्ट ने भी सही माना है। लिहाजा वह अदालत का भी धन्यवाद अदा करती हैं। आपको बताते चलंे की 228 अभ्यर्थी बैंक डोर भर्ती किए गए थे, जिन्हंे जांच के बाद विधानसभा से निकाला गया था।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!