खबर को सुनें

हरिद्वार। एक उद्योगपति को धमकी देने के मामले में कोतवाली हरिद्वार पुलिस ने अब अविनाश चंद ओहरी के खिलाफ पैसा वापस न करने और पीड़ित को जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

बता दें 2 दिन पहले औद्योगिक क्षेत्र हरिद्वार के उद्योगपति अविनाश चंद ओहरी ने कोतवाली हरिद्वार पुलिस को तहरीर दी थी। जिसमें बताया था कि गजेंद्र ओबरॉय नामक व्यक्ति ने उनकी फैक्ट्री में घुसकर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी है। इस मुकदमे के दर्ज होने के बाद गजेंद्र ओबरॉय ने आया। उसने कोतवाली हरिद्वार पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने ना तो गाली गलौज की है और ना ही किसी तरह की जान से मारने की धमकी दी है। बल्कि अविनाश चंद ओहरी ने उल्टा उसके साथ धोखाधड़ी की है। उन्होंने कई साल पहले 10 लाख रुपए काम के सिलसिले में लिए थे। बाद में उस पैसे को नहीं लौटाया। कई बार पैसे मांगने पर वह बहाने बनाता रहा। जब वह उसकी फैक्ट्री पर गए तो उसने अपने कर्मचारी के साथ न केवल उनके साथ धक्का-मुक्की और गाली गलौज की और पैसा वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी भी दी। दबाव बनाने के लिए झूठा मुकदमा दर्ज करवा दिया। पुलिस ने दोनों तहरीरों के आधार पर मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *