खबर को सुनें

हरिद्वार। मंगलवार को हरिद्वार तहसील में आयोजित तहसील दिवस के मौके पर डीएम विनय शंकर पांडे ने कड़ा एक्शन लिया। डीएम पांडे ने पटवारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि यदि वे 24 घंटे के अंदर काम नहीं करेंगे तो उन्हें टर्मिनेट कर दिया जाएगा। उन्होंने एसडीएम पूरन सिंह राणा को निर्देश दिए कि वे पटवारियों की कामकाज की तुरंत जांच करें और उन्हें 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट दें,जो पटवारी काम नहीं करेगा उस पटवारी को तुरंत टर्मिनेट किया जाए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर पूरे उत्तराखंड में हर मंगलवार को तहसील दिवस मनाया जाता है। आज तहसील दिवस में बड़ी संख्या में फरियादियों ने अपनी फरियाद जिलाधिकारी के सामने प्रस्तुत की। जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाया। तहसील दिवस में सीडीओ प्रतीक जैन, एडीएम पीएल शाह, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार, नगर निगम आयुक्त दयानंद सरस्वती, एसडीएम पूरन सिंह राणा सहित बड़ी तादाद में आला अधिकारी मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!