खबर को सुनें

टिहरी। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार द्वारा आज जिला मुख्यालय नई टिहरी के समीप राजकीय इण्टर कॉलेज ढुंगीधार का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा कॉलेज में साफ-सफाई, विद्युत, पेयजल एवं शौचालय आदि की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इसके साथ ही जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न कक्ष-कक्षाओं का निरीक्षण किया तथा कक्षा 11 व 12 के छात्र-छात्राओं से विज्ञान विषय पर आधारित उनके कोर्स से संबंधित सवाल-जवाब किया गये तथा और अधिक मेहनत करने को कहा गया। जिलाधिकारी द्वारा प्रधानाचार्य को विद्यालय परिसर में साफ-सफाई रखने के निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय में कार्यरत कार्मिकों की उपस्थिति पंजिका का भी निरीक्षण किया गया तथा पंजिका को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिये गये। इस मौके पर जिलाधिकारी के साथ मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल मनीष कुमार भी मौजूद रहे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!