खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर आगामी 18 दिसम्बर को महारैली का आयोजन किया जाएगा। जिसको लेकर सोमवार को राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों की एक बैठक कर्णप्रयाग में संपन्न हुई।

यह महारैली पुरानी पेंशन हुंकार रैली के नाम से की जायेगी। इसमें जनपद के सभी अधिकारी, शिक्षक तथा कर्मचारी अपने परिवारजनों सहित प्रतिभाग करेंगे। रैली में राष्ट्रीय, प्रान्तीय, दोनों मण्डलों के पदाधिकारियों सहित प्रदेश के अन्य जनपदों से भी अधिकारी, शिक्षक तथा कर्मचारी भी भाग लेंगे। रैली को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई। बैठक में मण्डलीय महा सचिव नरेश कुमार भट्ट तथा राजकीय शिक्षक संघ जनपद चमोली के महा सचिव प्रकाश चैहान ने भाग लिया। बैठक में जिलाध्यक्ष पूरन सिंह फरस्वाण, महिला विंग की अध्यक्षा ज्योति नौटियाल, जिला उपाध्यक्षा मंजू पुरोहित, प्रान्तीय आईटी सेल के प्रभारी अवधेश सेमवाल, चन्दा चैधरी, जिला कोषाध्यक्ष जगत सिंह फरस्वाण, सत्येन्द्र बर्तवाल, दिनेश नेगी, प्रदीप रावत, राज किशोर कनियाल, संतोष नैनवाल, जशवंत सिंह रावत आदि ने विचार व्यक्त किये। बैठक में जिला कार्यकारिणी तथा सभी नौ विकासखण्ड़ों के अध्यक्ष तथा महा सचिव तथा पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला महासचिव सतीश कुमार ने किया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *