खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शनिवार को चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के डा. अंबेडकर भवन में संविधान दिवस पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता नव नियुक्त जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पसुमन अर्पित किया गया। इस मौके पर निर्वमान जिलाध्यक्ष  वीरेंद्र सिंह रावत और  पूर्व विधायक बद्री केदार  कुंवर सिंह नेगी ने भारतीय संविधान के बारे में विचार व्यक्त करते हुए सभी ने संविधान के प्रति निष्ठा रखने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर पीसीसी सदस्य अरविंद नेगी, प्रमोद बिष्ट, ओमप्रकाश नेगी, ूर्व ब्लाक अध्यक्ष गजेन्द्र राणा, आनंद सिंह पंवार, प्रदेश उपाध्यक्ष अनुजाति विभाग मनोज कुमार, महिला कांग्रेस जिला कार्यकारी अध्यक्ष ऊषा रावत, जिला उपाध्यक्ष दीवानसिंह बिष्ट, धीरेन्द्र गरोडिया, हरेंद्र राणा, देवेंद्र फरस्वाण, संदीप झिंक्वांण, संदीप भंडारी, रवीन्द्र नेगी, महिला सेवादल जिलाध्यक्ष अनीता नेगी, मनीष नेगी, ऊषा फरस्वाण, मदन लाल, जगतलाल विजया कंडारी, श्यामलाल, प्रताप लाल, किशोरी लाल, दर्शन लाल, जयवीर नेगी आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!