खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के मौके पर बुधवार को जिला सूचना कार्यालय चमोली में ‘‘राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका’’ विषय पर आयोजित गोष्ठी आयोजित की गई।

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद सेमवाल ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना है। किसी भी राष्ट्र के निर्माण में सकारात्मक पत्रकारिता सार्थक सिद्ध होती है। वरिष्ठ पत्रकार क्रांति भट्ट ने कहा कि सीमांत जनपद चमोली के वासिंदों को दूसरी रक्षा पंक्ति कहा जाता है। सीमांत क्षेत्र में पत्रकारिता की दोहरी जिम्मेदारी रहती है जो यहां के पत्रकारों ने हमेशा निभाई है। देश को आजादी दिलाने से लेकर विकास योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने में पत्रकारिता की हमेशा से बडी भूमिका रही है। वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि मीडिया सामाजिक और आर्थिक विकास की एक महत्वपूर्ण कडी है। उन्होंने समाज और देश के हित में सच्ची और सकारात्मक खबरें ही प्रचारित करने की बात कही। इस दौरान मीडिया से जुड़े वरिष्ठ पत्रकारों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार शेखर रावत, जगदीश पोखरियाल, पुष्कर चैधरी, यदुवीर फरस्वाण, महिपाल सिंह गुसाईं, महावीर सिंह रावत, पुष्कर नेगी, सन्दीप कुमार, रणजीत नेगी, मनोज रावत, राम सिंह राणा, विवेक रावत, मनोज बिष्ट, अवतार सिंह आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन अति. जिला सूचना अधिकारी रवेन्द्र सिंह नेगी ने किया।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!