खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी ने कहा कि भाजपा विश्व की नम्बर एक पार्टी है। पार्टी से जुड़ने के लिए तमाम लोग लालायित है। चमोली जिले में भी संगठन को अधिक मजबूत करने के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा।

शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि 2014 के बाद से केंद्र सरकार लगातार लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है वहीं प्रदेश सरकार भी लोक कल्याणकारी योजनाओं को चला कर जन समस्याओं के निराकरण में लगी हुई जिससे निरंतर पार्टी का कुंनबा बढ़ता ही चला जा रहा है। कांग्रेस पार्टी के तमाम वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा है जिससे चमोली ही नहीं अपितु पूरे उत्तराखंड में कांग्रेस कमजोर हो रही है। जिसका फायदा भाजपा को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में 2023 में नगर निकाय और नगर पंचायत के चुनाव संपन्न होने है जिसके लिए पार्टी ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी है। बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत कर नगर निकायों में पार्टी अपना परचंम लहरायेगी। इसी तरह से 2024 में लोक सभा तथा पंचायत के चुनावों में भी पार्टी को भारी जीत हासिल हो इसके लिए भी चमोली जिले के कार्यकर्ता अभी से तैयारियों में जुट गये है। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता का सम्मान हो इसके लिए पूरा ध्यान रखा जाएगा। कार्यकर्ताओं की हर समस्या का पार्टी फोरम पर समाधान किये जाने का भी उनका प्रयास रहेगा। इस मौके पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी, हरिबोधनी खत्री, मोहन नेगी, नंदन बिष्ट, जिला मीडिया प्रभारी महावीर रावत, नगर पंचायत नंदप्रयाग अध्यक्ष हिमानी वैष्णव आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!