खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। मुख्य कोषाधिकारी दीपिका चैहान ने जनपद के समस्त पेंशनरों को साईबर ठगों से सावधान रहने की अपील की है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में इस प्रकार की शिकायतें मिल रही है कि साईबर ठगों के द्वारा उनके मोबाईल नंबर पर कॉल की जा रही है तथा स्वयं को कोषागार कर्मी बताकर जीवित प्रमाण पत्र के संबध में पेंशनरों का डाटा मांगा जा रहा है। इस संबंध में जिले के पेंशन प्राप्त करने वाले सभी पेंशनरों को सूचित किया जाता है कि कोषागार एवं उपकोषागारों से जीवित प्रमाण पत्र के संबंध में किसी भी पेंशनर को कॉल कर कोई भी विवरण नही मांगा जा रहा है। यदि किसी भी पेंशनर के पास इस प्रकार की कॉल आती है, तो किसी से अपना डाटा व सूचना साक्षा न करें। इसकी जानकारी तत्काल अपने नजदीकी कोषागार तथा साइबर थाने को दे, ताकि साईबर ठगी से बचा जा सके।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!