खबर को सुनें

देहरादून। खानपुर विधायक  उमेश कुमार तथा लक्सर विधायक  शहजाद ने मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर विधानसभा का आगामी शीतकालीन सत्र देहरादून में आयोजित करवाने का अनुरोध किया है। खानपुर विधायक  उमेश कुमार ने एक  नवम्बर  को प्रेषित अपने पत्र में मुख्यमंत्री  से अनुरोध किया है कि उत्तराखण्ड में आमजन की भावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए ग्रीष्मकालीन विधानसभा सत्र को गैरसैण तथा शीतकालीन विधानसभा सत्र देहरादून में संपन्न कराया जाए। लक्सर विधायक  शहजाद ने भी एक  नवम्बर को प्रेषित अपने पत्र में मुख्यमंत्री से गैरसैण में अत्यधिक ओलावृष्टि, वर्षा तथा निरन्तर हिमपात होने के कारण विधानसभा का शीतकालीन सत्र देहरादून में ही आयोजित करवाने का आग्रह किया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!