खबर को सुनें

देवाल/थराली (चमोली)। चमोली जिले के देवाल विकास खंड के खेता मानमती की पिंकी के हत्यारोपी गुलाब सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर  मानमती गांव सहित देवाल क्षेत्र की जनता ने शुक्रवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया हैं।

एक वर्ष पूर्व हुई पिंकी के हत्यारोपी की गिरफ्तारी को लेकर ब्लाक मुख्यालय देवाल के टैक्सी स्टैंड में अनिश्चितकालीन धरना शुरू हो गया हैं। पहले दिन देवाल के पूर्व प्रमुख डीडी कुनियाल, खेता मानमती के प्रधान दीवान राम, पूर्णा प्रधान मनोज कुमार, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी गोविंद राम, मृतका के पिता खिलाप राम, देवी वर्मा, लक्ष्मण कुमार, जगदीश कुमार, हयात राम, मान सिंह, शेरी राम, कृष्ण कुमार,खिमुली देवी,राधा देवी आदि बैठे। इस दौरान कर्णप्रयाग के सीओं अमित कुमार एवं थराली कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन राणा ने आंदोलनकारियों से वार्ता कर बताया कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पूरी तरह से प्रयासरत हैं। किंतु आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नही आ पा रहा हैं। कोई भी सुराग लगाते ही पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेंगी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!