खबर को सुनें

देवप्रयाग।  मंगलवार को चौकी व्यासी से SDRF को सूचना मिली  कि निगेर के पास एक ट्रक खाई में गिर गया है । ट्रक में सवार लोगों को खाई से रेस्क्यू करने हेतु SDRF की आवश्यकता है। सूचना पर पोस्ट व्यासी से SDRF रेस्क्यू टीम मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के मुख्य आरक्षी सुरेश प्रसाद के हमराह तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

तहसील गजा थाना देवप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत गजा देवप्रयाग मोटर मार्ग पर स्थान निगेर, मरोड़ाघाटी के समीप एक ट्रक संख्या यूके- 14सी-1378 अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 200 मीटर खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें कुल 2 व्यक्ति सवार थे। ट्रक देवप्रयाग से गजा खाड़ी मार्ग से टिहरी जा रहा था।जिसमें से एक व्यक्ति (चालक ) की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी तथा एक व्यक्ति घायल अवस्था मे था ,जिसे SDRF टीम द्वारा तत्काल रेस्क्यू कर गहरी खाई से निकालकर 108 एंबुलेंस द्वारा सीएचसी देवप्रयाग पहुंचाया गया व मृतक के शव को निकाल कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

मृतक का नाम-
हरि ओम,उम्र- 24 वर्ष, निवासी- ग्राम बागी, भागीरथीपुरम, तहसील टिहरी।

घायल का नाम-
रमेश उम्र 28 वर्ष, स्थान- ढूंगीधार बौराड़ी, नई टिहरी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!