खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग तत्वाधान में गोपेश्वर स्थित नर्सिंग कॉलेज में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारियां दी गई। कार्यक्रम में मौजूद सिविल जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सिमरनजीत कौर ने मानसिक स्वास्थ्य से संबधित विधिक कानूनों की जानकारी दी। चिकित्सा अधीक्षक डा.ज्योत्सना नैनवाल, डा.ममता एवं समाज कल्याण अधिकारी विनोद कुमार उनियाल ने मानसिक स्वास्थ्य के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित भाषण, नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में ऐश्वर्या ने पहला, निविदेता ने दूसरा तथा निसिता ने तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया और पांच अन्य छात्रों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान राजवीर सिंह कुंवर, ललित मोहन किमोठी, अर्जुन नेगी, उदय सिंह रावत, आशा कार्यकत्री, नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राएं आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *