खबर को सुनें

पोखरी(चमोली)। महाविद्यालय पोखरी सहित विभिन्न स्थानों पर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया इस दौरान नगर पंचायत पोखरी में अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत नगर कार्यालय में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर महापुरुष को याद किया नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत ने कहा कि अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी थे महात्मा गांधी ने तमाम उम्र सिर्फ देश के विकास के बारे में सोचा। इसलिए उन्होंने अपने पूरे जीवन में कभी भी कोई राजनीति पद नहीं लिया। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को नमन करते हुए कहा कि जय जवान जय किसान का नारा दिया और देश की एकता एवं अखंडता को मजबूती दी। नगर पंचायत के कर्मचारियों ने पर्यावरण मित्रों के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान और सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर जागरूकता रैली निकाली इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी संजय रावत, आशीष आशीष सिंह सहित पर्यावरण कर्मचारी मौजूद थे

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!