खबर को सुनें

देहरादून। शुक्रवार को देहरादून कण्ट्रोल रूम से SDRF टीम को सूचित किया गया कि सेलाकुई में एक बच्चा नहाते समय आसन नदी मे डूब गया है जिसे ढूंढने हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम मुख्य आरक्षी सुरेश तोमर के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणो के घटनास्थल के लिए तत्काल रवाना हुई।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुये गहन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। टीम द्वारा सर्चिंग के दौरान संभावित स्थानों पर डीप डाइविंग करते हुए शव को आसन नदी में लगभग 15 से 20 फ़ीट की गहराई में ढूंढ निकाला व कड़ी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

मृतक किशोर का नाम :-

हरिआनंद पुत्र- राम, उम्र-12, निवासी :- ग्राम – रसलपुर, जनपद – बरेली

रेस्क्यू टीम का विवरण:-

मुख्य आरक्षी सुरेश तोमर
आरक्षी लक्ष्मण सिंह
आरक्षी विक्रम सिंह
आरक्षी प्रेम सिंह
चालक सुनील तोमर

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!