खबर को सुनें

टिहरी। शनिवार को थाना मुनिकिरेती द्वारा SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि कुंजापुरी मंदिर जाते समय एक बाइक सवार व्यक्ति का एक्सीडेंट हो गया है। सूचना पर SDRF रेस्क्यू टीम आरक्षी अजीत सिंह के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर देखा कि रास्ते से नीचे खाई में एक व्यक्ति बाइक समेत गिरा हुआ है। स्थानीय लोगो द्वारा पता चला कि व्यक्ति बाइक से काफी तेज गति से आ रहा था व डिवाइडर से टकराकर रास्ते से नीचे गिर गया। रेस्क्यू टीम द्वारा तत्काल खाई में उतरकर घायल व्यक्ति को स्ट्रैचर द्वारा मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर एम्बुलेंस के माध्यम से जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

रेस्क्यू टीम का विवरण

आरक्षी अजीत सिंह
आरक्षी रमेश भट्ट
आरक्षी मनमोहन बर्थवाल
फायरमैन सुमित नेगी
पैरामीडिक्स अमित
चालक विनोद डब्बास

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!