खबर को सुनें

चमोली। जनपद में स्थित बद्रीनाथ धाम में चारधाम यात्रा एक बार फिर अपने चरम पर है रोज हजारों की संख्या में श्रद्धालु बद्री नारायण के दर्शन पहुँच रहें है। ड्यूटी में नियुक्त पुलिस के जवान दर्शनार्थियों की सेवा में तन-मन से जुटे हैं। आज दिनांक 17/09/22 को माधुरी पत्नी राहुल सोनी उम्र- 29 वर्ष जो अहमदाबाद गुजरात से बद्रीनाथ दर्शन के लिये आयी थी। जो दर्शन की लाईन में लगी थी और अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण बेहोश होकर गिर पड़ी। जिन्हें देख वहाँ ड्यूटी पर नियुक्त H.G. ईश्वरी ने तुरन्त महिला को परिजनों की सहायता से उठाते हुये बिना कोई देरी किए उक्त महिला को विवेकानंद अस्पताल पहुंचाया गया। उक्त महिला अब स्वस्थ है। परिजनों द्वारा ड्यूटी में नियुक्त H.G. ईश्वरी व चमोली पुलिस की तत्काल कार्यवाही की प्रशंसा करते चमोली पुलिस का धन्यवाद दिया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!