खबर को सुनें

पोखरी (चमोली)। जिले के पोखरी में आयोजित सात दिवसीय हिमवंत कवि चंद्रकुंवर बत्र्वाल खादी ग्रामोद्योग मेले के चैथे दिन शनिवार को पूर्व सैनिकों का सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को मेला समिति की ओर से सम्मानित किया गया। 

मेले में आयोजित पूर्व सैनिक सम्मेलन में पूर्व सैनिकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। पूर्व कर्नल डीएस बत्र्वाल और पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष नन्दन सिंह पंवार ने सैनिकों की समस्याओं के समाधान का हर संभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत नेपूर्व सैनिक को स्मृति चिन्ह और शाॅल भेट कर सम्मानित किया गया।  इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा पूर्व सैनिक का सम्मान करना हर देश के नागरिक के लिए गर्व की बात है। हम सैनिकों के कारण ही हम शान्ति से रहते हैं। इस अवसर पर  सैनिक संगठन के अध्यक्ष कैप्टन नंदन सिंह पंवार,  सुवेदार सत्येन्द्र सिंह बुटोला, राजपाल सिंह चैधरी, पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष मंगरसिंह नेगी,  भाजपा नेता मयंक पंत सहित तमाम पूर्व सैनिक मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!