खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केन्द्र, देहरादून के द्वारा दिनांक 12 सितम्बर, 2022 को प्रातः 10:00 बजे जारी पुर्वानुमान के अनुसार दिनांक 14.09.2022 को उत्तराखण्ड राज्य के अन्य जनपदों के साथ ही जनपद चमोली में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है।

जनपद अन्तर्गत भारी से बहुत भारी वर्षा की सम्भावना के दृष्टिगत जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने दिनांक 14.09.2022 को जनपद में संचालित शासकीय, गैर शासकीय, निजी विद्यालयों में (कक्षा 1 से 12 तक) एवं आंगनबाड़ी केन्द्रो में अवकाश घोषित किया है।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!