खबर को सुनें

केदारनाथ। बुधवार को थाना सोनप्रयाग दारा SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि केदारनाथ घाटी चिढ़वासा में एक व्यति के सर पर पत्थर गिरने से गंभीर चोट लगी है।  सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम निरीक्षक कर्ण सिंह के हमराह मय रेस्क्यू उपकरण सहित घटनास्थल के लिए तत्काल रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचने पर देखा गया कि ओडिसा राज्य से दर्शन हेतु आये एक श्रद्धालु के सर पर पत्थर लगने से वह घायल है। SDRF व DDRF टीम द्वारा घायल व्यक्ति को रेस्क्यू कर गौरीकुंड लाया गया व 108 एम्बुलेंस से तत्काल अस्पताल भिजवाया गया।

घायल व्यक्ति का नाम

पुराण चंद्र भूयान उम्र- 60 पुत्र जोगेंद्र भूयान
निवासी- जोबरा मलहा साही कटक,ओडिसा

रेस्क्यू टीम का विवरण

निरीक्षक कर्ण सिंह
मुख्य आरक्षी प्रेम प्रकाश, आरक्षी सुभाष चंद्र, जगदीश सिंह, किशोर बोहरा, शिव शंकर

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!