खबर को सुनें

लैंसडाउन। लैंसडाउन कैंट एरिया में घूम रहे गुलदार को वन विभाग ने पिंजरा लगाकर देर रात को पकड़ लिया है। पिंजरे में कैद गुलदार को चिड़ियापुर रेस्क्यू सेंटर भेजा जा रहा है। आपको बता दें कि विगत 3 अगस्त से लेकर 30 अगस्त तक कैंट एरिया में गुलदार ने पांच अलग-अलग घटनाओं में चार सेना के जवान व एक कैंट ऐरिया में कार्यरत युवक पर हमला किया था। जिसके बाद से ही कैंट एरिया में गुलदार की दहशत बनी हुई थी। वन विभाग के उच्च अधिकारियों से शनिवार को पिंजरा लगाने की अनुमति मिली। देर शाम को कैंट एरिया में पिंजरा लगाया गया और सुबह 5:00 बजे के लगभग गुलदार पिंजरे में कैद हो गया।

लैंसडाउन रेंज के रेंजर विजेंद्र दत्त तिवारी ने बताया कि विगत एक माह में गुलदार ने चार सेना के जवान व एक कैंट ऐरिया में कार्यरत युवक पर अलग-अलग दिन हमला किया था जिस कारण कैंट एरिया में दहशत का माहौल बना हुआ था। उच्च अधिकारियों के निर्देशों पर शनिवार 3 सितंबर को कैंट एरिया में पिंजरा लगाया गया। रविवार सुबह गुलदार पिंजरे में कैद हो गया. पिंजरे में कैद गुलदार को रेस्क्यू सेंटर चिड़ियापुर भेजा जा रहा है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!