खबर को सुनें

देवप्रयाग।कौड़ियाला, देवप्रयाग में एक महिला खाई में गिरी, SDRF ने किया शव बरामद। 02 अगस्त 2022 को रात्रि 08:45 बजे थाना देवप्रयाग से SDRF को सूचित किया गया कि ऋषिकेश बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कौड़ियाला के पास सोंडपानी में एक महिला खाई में गिर गई है, जिसे ढूढने हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। उक्त घटना की जानकारी मिलते ही पोस्ट ब्यासी से HC सुरेश प्रसाद के हमराह रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल पर पहुँची। उक्त महिला अपने पति के साथ श्री केदारनाथ धाम के दर्शनोपरांत वापिस लौट रहे थे। देवप्रयाग थाना क्षेत्रांतर्गत कौड़ियाला के पास सौडपानी में महिला खाई में गिर गयी।
SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर रोप की सहायता से खाई में उतरकर गहन सर्चिंग की गई। प्रतिकूल मौसम व विषम परिस्थितियों में रेस्क्यू टीम द्वारा गहन सर्चिंग करते हुए आज प्रातः उक्त महिला का शव बरामद कर लिया गया। रेस्क्यू टीम द्वारा रोप स्ट्रैचर के माध्यम से महिला के शव को मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर सिविल पुलिस के सुपर्द किया।
मृतक – प्रियंका पत्नी राहुल सैनी, उम्र- 28 वर्ष, निवासी- शेख धर्मपुर, थाना- सिविल लाइन, मुरादाबाद।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!