खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना ने बताया कि जोशीमठ नगर क्षेत्र में हो रहे भूधंसाव के सर्वेक्षण के लिए उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी-प्रशासन की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है। समिति की ओर से एक से पांच अगस्त तक जोशीमठ में भूंधसाव क्षेत्र का भू-वैज्ञानिक तथा भू-तकनीकी सर्वेक्षण किया जाएगा। एकत्रित आंकडों का विश्लेषण करने के बाद समिति की ओर से अगले 15 दिनों में विस्तृत आख्या उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को उपलब्ध करायी जाएगी। उन्होंने बताया कि समिति में उप महानिदेशक भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग देहरादून द्वारा नामित प्रतिनिधि, निदेशक भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रूड़की की ओर से नामित प्रतिनिधि, निदेशक वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान देहरादून की ओर से नामित प्रतिनिधि, निदेशक केन्द्रीय भवन अनुसंधान संस्थान देहरादून की ओर से नामित प्रतिनिधि, निदेशक भारतीय सुदूर संवेदन संस्थान देहरादून की ओर से नामित प्रतिनिधि सदस्य तथा अधिशासी निदेशक उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सदस्य सचिव है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *